{"_id":"6895b088cfb92682c0058666","slug":"amethi-a-girl-died-after-a-tree-fell-on-her-roof-her-father-was-injured-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: छप्पर पर पेड़ गिरने से युवती की मौत, पिता घायल, दो महीने बाद थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: छप्पर पर पेड़ गिरने से युवती की मौत, पिता घायल, दो महीने बाद थी शादी
Fri, 08 Aug 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाजारशुकुल (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, बाजारशुकुल (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:38 PM IST
सार
बाजारशुकुल के गयासपुर गांव में दीवार गिरने से नीचे दबकर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवती के पिता घायल हो गए।
विज्ञापन
नीचे दबकर युवती की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गयासपुर गांव में बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज़ हवा के बीच एक पुराना पेड़ घर के छप्पर पर गिर गया। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही 22 वर्षीय युवती सावित्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
मृतका के पिता जगदीम ने बताया कि रात में अचानक तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में ज़ोरदार आवाज हुई और पेड़ छप्पर पर गिर गया। सावित्री मलबे में दब गई और उसकी वहीं जान चली गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाया और घायल पिता को बाहर निकाला लेकिन बेटी को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की। पिता जगदीप ने बताया कि दो महीने बाद बेटी की शादी तय थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। सावित्री घर के काम के साथ खेत में भी हाथ बंटाती थी। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। मां रघुराजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सावित्री मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव की थी। उसकी असमय मौत ने गांव को गमगीन कर दिया है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि घटना में विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता दी जाएगी।