फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amendment in the system of preference in scholarship scheme

छात्रवृत्ति योजना में वरीयता निर्धारण प्रणाली में संशोधन

Sat, 07 Nov 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Amendment in the system of preference in scholarship scheme
अमेठी। शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति योजना आवेदन में बच्चों की परेशानी को देखते हुए शासन ने आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया है। संशोधन के बाद छात्रों को वरीयता निर्धारण प्रणाली में पिछली परीक्षा के अंकों को अपलोड करने के स्थान पर तीन आप्शन दिए है। आप्शन के सहारे बच्चे आवेदन करेंगे तो प्रधानाचार्य प्रचार प्रसार के साथ आवेदनों पत्रों की जांच कर अग्रसारित करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा ग्रहण के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए शासन शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रवृत्ति योजना संचालित करती है। कोविड संक्रमण कॉल में शैक्षिक सत्र में शासन ने आवेदन की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ाते हुए आवेदन में बच्चों को हो रही वरीयता निर्धारण के लिए संशोधन किया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल ने बताया कि लगातार बच्चों की शिकायत व प्रधानाचार्यों के मांग की पर शासन को पत्र भेजकर परेशानी से अवगत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर मिल रही शिकायत व बच्चों की परेशानी को देखते हुए शासन ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति योजना आवेदन पद्धति में संशोधन करने के बाद निदेशक समाज कल्याण बाल कृष्ण त्रिपाठी ने विभाग को पत्र जारी किया है।
पत्र में कोविड काल में परीक्षा नहीं होने से बच्चों को पदोन्नति करने की वजह गत वर्ष परीक्षा का अंक के स्थान पर तीन आप्शन पास, प्रमोटेड या परिणाम घोषित नहीं अपलोड करना होगा।

पत्र मिलने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रचार-प्रसार कर शत प्रतिशत बच्चों का 15 दिसंबर तक आवेदन कराते हुए निर्धातिर आप्शन से फार्म अग्रसारित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed