{"_id":"6894fd720adaaa7131001c3c","slug":"alternative-route-not-constructed-even-after-5-days-amethi-news-c-96-1-ame1022-146265-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच दिन बाद भी नहीं बने वैकल्पिक मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच दिन बाद भी नहीं बने वैकल्पिक मार्ग
Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर/शाहगढ़ (अमेठी)। पांच दिन पहले बारिश में बहे संग्रामपुर के टिकरिया, जयरामपुर, विशेषरगंज और शाहगढ़ हरदोईया सड़क पर संगई पुल के अस्थायी संपर्क मार्ग नहीं बन सके हैं। करीब दो हजार से अधिक गांवों के लोग अधिक दूरी तय कर तहसील और जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जिम्मेदार वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
टिकरिया, जयरामपुर, विशेषरगंज और राजापुर कौहार में नया पुल बनाया जा रहा है। पुराना पुल तोड़ने के बाद आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग बगल से बनाया गया था। बारिश में पांच दिन पहले यह सभी मार्ग बह गए। इससे यातायाता पूरी तरह से ठप है। लोगों को आने-जाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
दूसरी तरफ नदी और नालों में पानी का बहाव कम नहीं हो रहा है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग को बनाए जाने में भी मुश्किल है। पांचवें दिन भी वैकल्पिक मार्ग न बनने से लोग परेशान हैं। जेई अमित पाठक ने बताया कि पानी कम होते ही वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।