फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Along with education, children will get sports facilities in PMShri schools.

Amethi News: पीएमश्री स्कूलों में शिक्षा के साथ बच्चों को मिलेगी खेलकूद की सुविधाएं

Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Along with education, children will get sports facilities in PMShri schools.
अमेठी सिटी। जिले में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में से पहले चरण में 10 कंपोजिट विद्यालयों का पीएमश्री योजना के तहत चयन हुआ है। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के बौद्धिक व मानसिक विकास और खेलकूद में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खेलकूद किट की खरीदारी की जाएगी। शासन से वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार प्रति स्कूल 50 हजार रुपये आवंटित हुए है। आवंटित धनराशि से इन स्कूल में किट खरीदने के लिए ग्रांट भेजने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत ऊच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार इन दिनों में खेल व शारीरिक शिक्षा को अमली जामा पहचाने के लिए राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने मानसिक विकास और खेलकूद में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खेलकूद किट की खरीदारी के प्रस्ताव को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

इसके बाद धनराशि से चयनित स्कूलों के भवनों की मरम्मत, प्लास्टर, रंग-रोगन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, कुर्सी, मेज बच्चों के लिए झूला आदि का इंतजाम कराया जाएगा। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगेंगी। खेलों के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए विभाग ने 50 हजार रुपये प्रति स्कूल धनराशि आवंटित की है। खेल-कूद सामग्री क्रय करने के बाद समय-समय पर बच्चों को खेल का अभ्यास कराया जाएगा। जो भी बच्चे पारंगत हो जाएंगे, उन्हें ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा। आवंटित धनराशि स्कूलों के खाते में भेजने की तैयारी को लेकर प्रधानाध्यापकों को बीईओ को पत्र जारी कर नियमानुसार समिति का अनुमोदन प्राप्त कर जैम पोर्टल से खरीद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों का हुआ चयन
पीएम श्री योजना के तहत चुने गए स्कूलों में तिलोई का कंपोजिट स्कूल राजामऊ, बाजारशुकुल का अब्दुल्ला बाहरपुर, जगदीशपुर का बढ़ौली, बहादुरपुर का भदैया महमूदपुर, जामो का दखिनवारा, भेटुबा का घटकौर, मुसाफिरखाना का मुसाफिरखाना द्वितीय व उत्तर पाटी सिंहपुर का पन्हौना और गौरीगंज का सुजानपुर शामिल है। इन सभी को क्रीड़ा सुविधा से लैस किया जाएगा।


एक-दो दिन में मिल जाएगी धनराशि
शासन स्तर से धनराशि मिल चुकी है। स्कूल के खाते में अंतरण की कवायद चल रही है। योजना के तहत धनराशि जल्द ही दे दी जाएगी। इसके बाद गुणवत्तापरक खेलकूद किट खरीदी जाए, इसके लिए बीईओ को निर्देशित किया जाएगा।
- संजय कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed