{"_id":"66ff253119e5c38d81032094","slug":"allegations-of-rigging-in-kotedar-selection-villagers-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-126892-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोटेदार चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोटेदार चयन में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Fri, 04 Oct 2024 04:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। सिंहपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत फूला में कोटे की दुकान के हुए चयन पर ग्रामीणों व कार्डधारकों ने सवाल उठाए हैं। इसी सिलसिले में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्डधारकों के मध्य से कोटेदार का चयन कराए जाने की मांग की।
किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह उर्फ लल्लू की अगुवाई में फूला गांव के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम अमित सिंह को राशनकार्ड धारकों ने ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फूला के तृतीय उचित दर विक्रेता राम लखन सिंह की मृत्यु के बाद दुकान रिक्त हुई थी। पहले कोटेदार के चयन के लिए 23 अगस्त को बैठक हुई, लेकिन तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई।
इसे लेकर पुनः 30 सितंबर को गांव सभा की खुली बैठक कराई गई, जो नियम विरुद्ध है। ज्ञापन में बैठक के प्रस्ताव को निरस्त कर नियम संगत ढंग से खुली बैठकर करवा सभी उपभोक्ताओं की मौजूदगी में कोटेदार का चयन करने की मांग की। एसडीएम ने लोगों को जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीएम अमित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को एक सप्ताह के भीतर मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिलाते हुए वापस भेजा गया है। पूरे मामले की पुनः जांच कराई जाएगी।