{"_id":"64bc1f52eec41477c10cce26","slug":"all-three-boys-had-gone-to-visit-varanasi-grp-got-them-off-the-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-2251-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाराणसी घूमने गए थे तीनों बालक, जीआरपी ने ट्रेन से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाराणसी घूमने गए थे तीनों बालक, जीआरपी ने ट्रेन से उतारा
Sat, 22 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। घर से स्कूल गए लापता तीनों बालक वाराणसी में मिले। वाराणसी घूमने के लिए वह बेटिकट ट्रेन पर सवार हो गए। ट्रेन जब वाराणसी पहुंची तो जीआरपी ने तीनों को उतार लिया। इन्हें चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। यहां से स्थानीय पुलिस की टीम वाराणसी के लिए रवाना हो गई है।
जायस कोतवाली के शेखाना मोहल्ला निवासी कमलेश साहू का पुत्र शक्ति (12), विनोद कुमार सोनकर का पुत्र अमित सोनकर (10) बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्कूल जायस पढ़ने गया था। इसी मोहल्ले के लिए विशंभर मौर्य का पुत्र विवेक मौर्य (09) कस्बे में संचालित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल पढ़ने गया था। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने खोज-बीन शुरू की।
देर शाम तक पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसी बीच जीआरपी वाराणसी ने ट्रेन पर बिना टिकट तीन नाबालिग बच्चों के होने की सूचना दी। पुलिस ने जीआरपी से संपर्क कर बच्चों की पहचान भी करने की कार्रवाई पूरी की। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया की गायब तीनों बच्चों की वाराणसी में मिलने की जानकारी हुई है।