{"_id":"664fbb1812638243710191e4","slug":"all-three-accused-arrested-in-rape-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-119223-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 May 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने केस दर्ज के बाद 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद चालान कोर्ट भेजते हुए पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मोहनगंज थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली नाबालिग को फोन कर घर से बाहर बुलाकर गांव के ही सगे भाई अखिलेश वर्मा और संदीप वर्मा ने अपने मित्र मुकेश के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने दो दिन बाद परिजनों को जानकरी दी थी। पुलिस ने अखिलेश व संदीप को शाहमऊ तिराहे के पास और मुकेश कुमार उर्फ आशीष कुमार कुमार को मोहनगंज तिराहे से गिरफ्तार किया। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट चालान भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा गय है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्द ही आरोप पत्र भी कोर्ट में प्रेषित करते हुए प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा गय है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्द ही आरोप पत्र भी कोर्ट में प्रेषित करते हुए प्रभावी पैरवी करते हुए दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन