फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All ATM Cash Laces in the City

शो-पीश बने कैशलेस शहर के सभी एटीएम

Mon, 30 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
All ATM Cash Laces in the City
अमेठी। केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी के बाद से शुरू हुई पैसों की किल्लत अमेठी जिले में समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार तीन दिन अवकाश होने के बाद सोमवार को पैसा निकालने की चाह में एटीएम बूथों पर पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा में चेस्ट होने के बाद बावजूद जिला मुख्यालय पर सोमवार को शहर में स्थित तकरीबन सभी बैंकों के एटीएम बूथ या तो बंद रहे या फिर उन पर धन नहीं होने का बोर्ड लटकता रहा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद जिले में शुरू हुई नोट की किल्लत समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। बैंकों में इन दिनों जहां कैश के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है वहीं सहालग का सीजन होने के चलते लोग एटीएम दर एटीएम भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि शनिवार, रविवार व सोमवार को बैंकों की बंदी होने तथा सहालग सीजन होने की वजह से एटीएम बूथों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। बैंकों की बंदी होने तथा सहालग होने के बावजूद किसी भी बैंक शाखा ने अपने एटीएम में धन नहीं रखा जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
धनाभाव में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सभी बैंकों के एटीएम बूथ कैश के अभाव में शो-पीस बने रहे। आलम यह है कि जब भी ग्राहक धन निकालने के लिए एटीएम बूथ पर पहुंचे तो अधिकांश में जहां ताला बंद मिला वहीं कई में धन नहीं होने का बोर्ड लटका मिला।
सोमवार को सेंट्रल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक तथा एक्सिस बैंकों के एटीएम धन नहीं होने के कारण जहां पूरी तरह बंद रहे वहीं इलाहाबाद बैंक, कार्पोरेशन बैंक तथा बीओबी के एटीएम बूथ खुले तो रहे लेकिन यहां धन नहीं होने का बोर्ड लटकता मिला। सहालग के मौसम में धन नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विमल कुमार ने बताया कि सहालग का सीजन होने के चलते कैश की मंाग अधिक हो गई है, जिससे एटीएम में कैंश डालते ही समाप्त हो जा रहा है। कहा कि बावजूद इसके एटीएम में कैश समाप्त होना गलत है। सभी शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया जा रहा है कि वे अपने-अपने एटीएम पर पर्याप्त कैश रखें। एटीएम में कैश नहीं होने पर प्रबंधकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed