{"_id":"6196933cb5d73e3b690ac6f3","slug":"akhilesh-yadav-reached-bhatmau-at-1-30-pm-amethi-news-lko6050610193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात डेढ़ बजे भटमऊ पहुंचे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात डेढ़ बजे भटमऊ पहुंचे अखिलेश यादव
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विजय रथ लेकर गाजीपुर से निकले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रात डेढ़ बजे भटमऊ पहुंचे। दोपहर तीन बजे से अपने नेता का रास्ता तक रहे कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार रात करीब 1:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर निकाली गई विजय रथ यात्रा के साथ अमेठी जिले के भटमऊ गांव पहुंचे।
अखिलेश के भटमऊ पहुंचने पर यहां दोपहर तीन बजे से उनका इंतजार कर रहे सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जगदीशपुर से टिकट की दावेदार विमलेश सरोज व रचना कोरी, डीडीसी रेनू प्रजापति व मुकेश यादव, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल और विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र आदि ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर लोगों के स्वागत से अखिलेश अभिभूत दिखे। अखिलेश ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचाई। इस मौके पर अजय राज चौधरी, जगदत्त कोरी, पिंटू यादव, कुलदीप शुक्ल, सोनू अंसारी, राम सुंदर यादव व ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव समेत करीब 70-80 कार्यकर्ता मौजूद रहे।