फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aided colleges will be renovated with Project Alankar

प्रोजेक्ट अलंकार से एडेड कॉलेजों का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 16 Jan 2022 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Aided colleges will be renovated with Project Alankar
02 : गौरीगंज : प्रोजेक्ट अलंकार योजना में जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत एडेड माध्यमिक विद्यालयों का जीर्णोद्धार करने के साथ उन्हें अवस्थापना सुविधा से लैस किया जाएगा। योजना में 75 वर्ष पूरा कर चुके विद्यालयों को शामिल करते हुए अत्यधिक जर्जर इंटर कॉलेजों को भी शामिल करने की योजना बनाई गई है। टास्क फोर्स से सत्यापन के बाद कार्यदायी संस्था निर्धारित कर अनुमानित आगणन के आधार पर धनावंटन किया जाएगा। योजना के तहत लिए जाने वाले विद्यालय के प्रबंधन को भी शासन की अनुदान राशि के बराबर राशि देनी होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सौ वर्ष पूरे होने के बाद शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। शताब्दी समारोह के दौरान विद्यालयों की हालत में सुधार कर उनको आकर्षण का केंद्र बनाने की कवायद चल रही है। इंटरमीडिएट एजूकेशन एक्ट के तहत एडेड इंटर कॉलेजों के भवनों का जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधा हेतु सहयोगी अनुदान देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत एक अप्रैल 2021 को 75 वर्ष की अवधि पूरा करने वाले एडेड स्कूल के साथ शिक्षा निदेशक के अनुमोदन के उपरांत 75 वर्ष से कम के ऐसे विद्यालय जिनके भवन अत्यधिक जर्जर हो चुके हैं उनको भी शामिल किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में योजना के तहत जारी गाइड लाइन पूरी करने वाले ऐसे विद्यालयों का नाम फाइनल करने को कहा गया है जिनके प्रबंधतंत्र शासकीय अनुदान के बराबर की राशि अपने श्रोतों से देने को तैयार हों। योजना में शामिल कॉलेज का चयन डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति से कराते हुए टास्क फोर्स से विद्यालय का सर्वे कराने तथा योजना में शामिल कर धनावंटन का औचित्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा है।
जिला स्तरीय कमेटी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद स्कूल की फोटो तथा आवश्यकताओं को निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। साथ ही कार्यदायी संस्था निर्धारित कर अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। प्रस्ताव मिलने के बाद छात्र संख्या के अनुसार धनावंटन करते हुए कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। धनराशि मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अपनी निगरानी में प्रस्तावित कार्य पूरा कर कॉलेज को सुविधा से लैस कर बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने में सहूलियत देगा।
जिले में संचालित हैं 25 एडेड स्कूल
माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिपिक विकास दुबे के अनुसार जिले में रणंजय इंटर कॉलेज ठेंगहा, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, जनता इंटर कॉलेज मवई, निषादराज इंटर कॉलेज किटियावां, गंगा बख्श इंटर कॉलेज हरदो, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, इंटर कॉलेज कालिकन, एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई, दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला, आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर, जनता इंटर कॉलेज रामगंज, गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लच्छ शाह, एसबीएन उमावि वेदांत नगर, मालिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, श्रीवीएन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज थौरी, जनता इंटर कॉलेज अहद, सर्वोदय इंटर कॉलेज पिंडारा, हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद, अंबेराय इंटर कॉलेज गाजनपुर दुवरिया, भीमसेन इंटर कॉलेज बड़गांव, इंटर मीडिएट कॉलेज कालिकन, स्वामी एसपी इंटर कॉलेज मिश्रौली, केसीआरसी इंटर कॉलेज शुकुल बाजार ऐडड स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।
छात्र संख्या के अनुसार मिलेगा अनुदान
पटल सहायक दुर्गेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में 300 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। 300 से 500 छात्र संख्या होने पर 25 लाख, 500 से एक हजार छात्र संख्या पर 50 लाख, एक हजार से 1500 छात्र संख्या पर 75 लाख, 1500 से 2000 छात्र संख्या पर एक करोड़ तथा दो हजार से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूल को एक करोड़ 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
धनराशि से यह कार्य होंगे संपन्न
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने जर्जर भवन को तोड़ कर नए भवन निर्माण व बाउंड्रीवाल समेत 10.79 लाख से शिक्षण कक्ष, 12.14 लाख रुपये से प्रयोगशाला, 6.74 लाख से वैकल्पिक कक्ष, 2.70 लाख रुपये से प्रशासकीय कक्ष, 10.79 लाख रुपये से पुस्तकालय कक्ष, 6.74 लाख से कॉमन कक्ष तथा 6870 रुपये प्रतिमीटर की दर से बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त अन्य राशि से विद्यालय में आवश्यक कार्य के साथ अवस्थापना सुविधा की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

धनावंटन के बाद शुरू होगा निर्माण
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि एडेड स्कूल के भवनों के जीर्णोद्धार के लिए नियमानुसार जिला स्तरीय कमेटी से परीक्षण कराते हुए कार्यदायी संस्था से अनुमानित आगणन तैयार किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर मांग पत्र व अनुदान के बराबर राशि प्रबंध तंत्र द्वारा देने की सहमति देेने को कहा गया है। सहमति पत्र मिलने व प्रस्ताव तैयार होने के बाद शासन को प्रेषित किया जाएगा। प्रस्ताव मंजूर होने तथा धनावंटन होने के बाद नियमानुसार विद्यालयवार कार्यों की निगरानी व अनुश्रवण टीम के माध्यम से कराते हुए मानक के अनुसार कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed