{"_id":"5f7a03f18ebc3eb8670be316","slug":"agriculture-minister-inspects-dda-office-amethi-news-lko5435392130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने डीडीए दफ्तर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने डीडीए दफ्तर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अमेठी। खेती-किसानी को प्रोत्साहित कराने के लिए शनिवार देर शाम प्रदेश के कृषि मंत्री ने निर्माणाधीन डीडीए दफ्तर व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फसल अपशिष्ट जलाने की घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही मानक के अनुरूप निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया।
सुल्तानपुर में कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखने के बाद शनिवार देर शाम प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अचानक पचेहरी स्थित उपनिदेशक कृषि कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, बीज व यंत्र वितरण समेत अन्य विभागीय योजना की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कृषि मंत्री ने धान कटाई के बाद फसल अपशिष्ट जलाने की घटनाएं रोकने के लिए किसानों को जागरूक करने तथा कंबाइन मशीनों मेें सहायक यंत्र लगवाते हुए समय से किसानों को खाद व बीज मुहैया कराते हुए विभागीय योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
इसके बाद कृषि मंत्री ने नवनिर्मित किसान कल्याण केंद्र व ताला भीटा पर निर्माणाधीन उपनिदेशक कृषि कार्यालय व मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए निर्धारित समय सीमा में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। कृषि मंत्री ने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने, समय से गुणवत्तापरक खाद व बीज मुहैया नहीं होने और जिले में फसल अपशिष्ट जलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय व तकनीकी सहायक फूलचंद्र समेत सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।