{"_id":"6a285b452254b0192309ad45","slug":"agreed-to-perform-the-last-rites-after-the-report-was-filed-amethi-news-c-96-1-ame1024-167784-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिपोर्ट दर्ज होने पर माने, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिपोर्ट दर्ज होने पर माने, किया अंतिम संस्कार
Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। पूरे मुरारपुर निवासी श्रमिक अभयनंद (22) की सोमवार को सरकारी नलकूप की टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
अभयनंद की सोमवार सुबह टंकी की सफाई के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार होगा। मंगलवार सुबह परिजन और ग्रामीण संग्रामपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मृतक के बड़े भाई कृष्णानंद की तहरीर पर मंजू मौर्या और राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
आरोप है कि मंजू ने अभयनंद को मजदूरी के लिए बुलाया था। इसके बाद टंकी की सफाई के लिए भेजा गया। टंकी के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकुमारी पर टंकी पर चढ़ने के लिए सीढ़ी उपलब्ध कराने का आरोप है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।