{"_id":"68925eaa1230053c800a8da2","slug":"after-offering-water-sought-blessings-of-happiness-and-prosperity-amethi-news-c-96-1-ame1002-146107-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीष
Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
अमेठी सिटी/जगदीशपुर। सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की आस्था शिखर पर है। मंगलवार को अमेठी, गौरीगंज और जगदीशपुर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे। भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि का आशीष मांगा।
गौरीगंज स्थित बाबूगंज सगरा आश्रम, दूधनाथ मंदिर, अमेठी के मुकुटनाथ धाम और जगदीशपुर के ऐतिहासिक सत्तेश्वर मंदिर पर दिनभर शिवभक्तों का तांता लगा रहा। ग्रामीण अंचलों से श्रद्धालु कांवड़ या कलश में जल भरकर शिवालयों में पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, चंदन और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन किया। बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने बताया कि सावन में शिवभक्त भक्तिभाव से पूजन कर भगवान शंकर की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
सुबह से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक और आरती का क्रम चलता रहता है। कई श्रद्धालु व्रत रखकर शिव महिमा का पाठ कर रहे हैं। श्रद्धालु राधिका सिंह और शिवम तिवारी ने बताया कि सावन के सोमवार और मंगलवार शिव उपासना के लिए अत्यंत पावन माने जाते हैं। मंदिरों में दर्शन के बाद भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मुकुटनाथ धाम और दूधनाथ मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर प्रबंधन और पुलिस की ओर से दर्शन के दौरान कतार व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयास किए गए।