फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   After a humid day, drizzle in the evening

Amethi News: दिनभर उमस के बाद शाम को रिमझिम फुहार

Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
After a humid day, drizzle in the evening
अमेठी सिटी। धूप और बादलों के बीच मची रस्साकसी के बीच उमस बेतहाशा बढ़ी। बीते दो दिन से बारिश और धूप का दौर बना हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह धूप खिली, लेकिन इसके बाद से ही बादल भी सक्रिय हो गए। दिनभर बादल और धूप के बीच रस्साकसी बनी रही। सुबह और दोपहर में बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन बारिश न होने से उमस ने बेहाल किया।
विज्ञापन




बीच-बीच में खिल रही तेज धूप गर्मी और उमस को और बढ़ा रही थी। दोपहर बाद अचानक काले बादल छाने लगे। शाम होते-होते बूंदाबांदी शुरू हुई जो कुछ ही देर में रिमझिम फुहारों में बदल गई। करीब 15 मिनट की हल्की बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई। बारिश थमने के बाद अचानक फिर से उमस बढ़ गई। शाम को लोग ठंडे मौसम का लुत्फ लेने के लिए घरों से बाहर निकलकर टहलते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बादल छाए हैं, ऐसे में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed