{"_id":"6833675b239b7db1e80dbc64","slug":"after-a-12-hour-long-panchayat-there-was-a-settlement-and-the-bride-was-sent-off-amethi-news-c-96-1-ame1002-141215-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 12 घंटे चली पंचायत के बाद सुलह, दुल्हन की हुई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 12 घंटे चली पंचायत के बाद सुलह, दुल्हन की हुई विदाई
Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। जौदिल मऊ गांव में शुक्रवार रात शादी के मौके पर चारपाई मांगने को लेकर ससुर की नाराजगी के कारण शनिवार को दुल्हन की विदाई टल गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा परिजनों के साथ थाने पहुंच गया। पुलिस और गांव के लोगों की मध्यस्थता में 12 घंटे चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर विवाद समाप्त किया। देर शाम पूरे रीति-रिवाज से दुल्हन की विदाई हुई।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी तिलक राम की शादी जौदिल मऊ निवासी सोहनलाल रैदास की बेटी निशा से तय हुई थी। शुक्रवार को धूमधाम से बरात पहुंची और वैवाहिक रस्में संपन्न हुईं। शनिवार सुबह दूल्हे ने आराम के लिए चारपाई मांगी, जिससे सोहनलाल नाराज हो गए और बेटी की विदाई से इन्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। गांव के बुजुर्गों और पुलिस की मदद से पंचायत कराकर सुलह कराई गई। दोनों पक्षों ने सुलहनामा पर हस्ताक्षर कर मामले को समाप्त किया। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई।