{"_id":"5e4c2f518ebc3ef28b0eb996","slug":"aftab-win-the-run-amethi-news-lko509298889","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में आफताब, जीशान व नंदिनी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में आफताब, जीशान व नंदिनी रहे अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से मंगलवार को बाजार शुकुल के सत्थिन में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो आयोजक ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर इन दिनों शासन के निर्देश पर ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभा को सामने लाने के लिए ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के क्रम में मंगलवार को बाजार शुकुल ब्लॉक के नेहरू जूनियर हाईस्कूल सत्थिन में खेल प्रतियोगिता हुई।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में सौ मीटर बालक वर्ग रेस में आफताब, लवकुश व अकरम और बालिका वर्ग में नंदिनी, सायरा व ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर बालक वर्ग में जीशान, आफताब, व देवीदीन तो बालिका वर्ग में नंदिनी, ज्योति व सायरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
कबड्डी बालक वर्ग में सत्थिन की टीम विजेता और आशीषपुर की टीम उपविजेता रही। वहीं बालिका वर्ग में आशीषपुर की टीम विजेता और सत्थिन टीम उपविजेता रही। वालीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सत्थिन टीम विजेता तो विशंभरपुर उपविजेता और बालिका वर्ग में आशीषपुर विजेता व सत्थिन टीम उप विजेता बनी।
मुख्य अतिथि फरीद्दीन व मेहराब खान ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव, शिवमूरत, सूर्य प्रकाश व कैलाश प्रसाद शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।