{"_id":"60c0f7ff8ebc3ee47f745250","slug":"adverse-entry-to-17-gram-panchayat-secretaries-amethi-news-lko5817201166","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र के 17 प्राथमिक विद्यालयों में प्रसाधन प्रयोग लायक न होने तथा 43 स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत कार्य पूरा न कराना बीईओ तथा पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया।
नाराज सीडीओ ने डीडीओ को 17 ग्राम के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा 43 स्कूल से जुड़े पंचायत सचिव और बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीडीओ की कार्रवाई से विकास महकमे में हड़कंप है।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर मंगलवार देर शाम बाजार शुकुल ब्लॉक कार्यालय पहुंच गईं। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद सीडीओ ने डीडीओ, बीडीओ, बीईओ तथा सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान 17 प्राथमिक विद्यालयों में प्रसाधन प्रयोग लायक नहीं पाया गया तो 43 स्कूलों में कायाकल्प योजना के तहत वायरिंग, मल्टी हैंडवॉश तथा भवन की रंगाई-पुताई का कार्य नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
नाराज सीडीओ ने डीडीओ पीके पांडेय को 17 पंचायतों के सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। कायाकल्प योजना के तहत 43 प्राथमिक विद्यालयों में कार्य पूर्ण न होने पर बीईओ के साथ ही संबंधित पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सीडीओ ने बीईओ को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए सप्ताह भर के भीतर सभी बाकी कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडीओ राजीव गुप्त को कार्यालय की साफ-सफाई, कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कराने तथा पात्र लाभार्थियों को संचालित विकास योजनाओं से लाभान्वित कराने को कहा।
यहां से निकलीं सीडीओ ने अयोध्या जिले से सटी ग्राम पंचायत शेखपुर भंडरा का स्थलीय निरीक्षण किया। मिली खामियों को दुरुस्त कराने का निर्देश बीडीओ तथा पंचायत सचिव को दिया।