फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Administration cautious after receiving 33 Corona positive in Rae Bareli

पड़ोसी जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Tue, 21 Apr 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Administration cautious after receiving 33 Corona positive in Rae Bareli
अमेठी। पड़ोसी जिला रायबरेली में 33 व सुलतानपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अमेठी जिला प्रशासन खासा सतर्क हो गया है। दोनों जिलों के मामले सामने आने के बाद डीएम ने सुलतानुपर, रायबरेली व प्रतापगढ़ की सीमा को पूरी तरह से सील करा दिया है।
विज्ञापन

बार्डर से जिले की सीमा में सिर्फ उन्हीं को आने दिया जाएगा जो गंभीर रूप से बीमार होंगे या फिर स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सामग्री आदि ला रहे होंगे। यही नहीं गैर जनपदों से जिले से आने वाले सरकारी कर्मचारी व अफसर भी सीमा के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच प्रशासन की ओर से बरती जा रही सावधानी के चलते जिले में अब तक एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। पड़ोसी जिला सुलतानपुर में दो दिन पूर्व एक मरीज मिलने तथा रायबरेली जिले में मंगलवार को एक साथ 33 मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे रायबरेली के नसीराबाद में कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना आम होते ही डीएम अरुण कुमार ने पड़ोसी जिला सुलतानपुर, रायबरेली व प्रतापगढ़ की सीमा को पूरी तरह सील करा दिया।
डीएम ने सीमा के भीतर आने जाने वालों पर पूरी तरह से पाबंदी लगाते हुए सिर्फ गंभीर रूप से बीमार (हार्ट, किडनी, कैंसर व शुगर से जुड़े) लोग तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े ऐसे व्यक्ति/वाहन को जो कोरोना से संबंधित बचाव सामग्री व सैंपल ले जाने वाले को ही प्रवेश देने का निर्देश दिया है।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब जिले में गैर जनपद से आने वाले सरकारी कर्मचारी व अफसरों भी सीमा के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे कर्मी व अफसरों को जिले में ही निवास करना होगा। डीएम ने सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

बावजूद इसके लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जारी आदेश की प्रति संबंधित अफसरों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed