फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ADM set up open court, heard two cases

Amethi News: एडीएम ने खरेथू गांव में लगाई खुली अदालत, सुने दो मुकदमे

Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADM set up open court, heard two cases
गौरीगंज : संग्रामपुर के खेरथू गांव में खुली अदालत से पहले स्थल का निरीक्षण करते एडीएम। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को एडीएम ने खरेथू गांव पहुंच खुले आसमान के नीचे अदालत लगाकर दो मुकदमों की सुनवाई की। सुनवाई से पहले स्थलीय निरीक्षण किया गया। दोनों पक्षों के साक्ष्य समेत बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

कोर्ट पर नियमित बढ़ रहे वादों को कम करने के साथ वादकारियों को सुविधा देने के लिए नियमित सुनवाई के साथ खुली अदालत व्यवस्था शुरू की गई है। योजना के तहत करीब एक माह पूर्व गौरीगंज में तहसीलदार द्वारा भी ऐसे ही सड़क किनारे अदालत लगाकर सुनवाई की जा चुकी है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एडीएम अजित कुमार सिंह ने संग्रामपुर ब्लॉक के खरेथू गांव में आदलत लगा दी।
विज्ञापन

गांव में धारा 58 राजस्व संहिता के तहत पट्टा निरस्त से जुड़े दो वादों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान एक वाद राजेंद्र सिंह बनाम रेनू सिंह तो दूसरा वाद जितेंद्र सिंह बनाम सविता सिंह से जुड़ा रहा। इससे पहले एडीएम ने दोनों मुकदमों से जुड़े स्थलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीएम ने दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत तर्क, साक्ष्य व बयान को सुनने के बाद उसे दर्ज किया। इस दौरान भूमि की स्थित व रकबा का भी सर्वे कराया गया। सुनवाई पूरी करने के बाद आदेश सुरक्षित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि दोनों वादों में साक्ष्य संकलन, बयाद समेत अन्य सभी औपाचारिकता पूरी करने के साथ बहस की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मंगलवार को दोनों पत्रावाली में नियमानुसार आदेश पारित किया जाएगा। बताया कि खुली अदालत से लोगों को गांव में ही न्याय सुलभ हो सकेगा। जल्द ही अन्य प्रकरणों को भी चिन्हित कर गांव में खुली अदालत लगाकर मुकदमों को निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed