फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Additional forces will be stationed in Jamo, Musafirkhana, Jais, Jagdishpur

Amethi News: जामों, मुसाफिरखाना, जायस, जगदीशपुर में तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स

Tue, 11 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Additional forces will be stationed in Jamo, Musafirkhana, Jais, Jagdishpur
अमेठी सिटी। होली का रंग 14 मार्च को खेला जाएगा। शुक्रवार का दिन होने के कारण मस्जिदों में जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। एक दिन आयोजन होने के कारण शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रमों को संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन



एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि होली और रमजान माह में पड़ रही जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में जिले के सभी थानाध्यक्षों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि होलिका दहन, रंगोत्सव वाले दिन थाने व चौकियों की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगा। गैर परंपरागत स्थान पर कोई होलिका नहीं जलाने का निर्देश दिया गया है। पर्व पर माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक व शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि जिले के थाना जामों, मुसाफिरखाना, जायस में थाने की फोर्स व अन्य थानों से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, आरक्षी के साथ डेढ़-डेढ़ सेक्शन पीएसी और जगदीशपुर में अन्य थानों की फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। इसके साथ ही अमेठी, बाजारशुकुल, इन्हौना, भाले सुल्तान में थाने के साथ अन्य थानों की अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। रिजर्व पुलिस लाइन में एक निरीक्षक, 15 आरक्षी के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी रिजर्व में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





2034 स्थानों पर किया जाएगा होलिका दहन
जिले में 13 मार्च को रात में होलिका दहन किया जाएगा, जिसमें गौरीगंज थाना क्षेत्र में 174, मुंशीगंज में 111, जामोंमें 235, अमेठी में 122, पीपरपुर में 74, संग्रामपुर में 125, रामगंज में 47, मुसाफिरखाना में 155, जगदीशपुर में 120, बाजारशुकुल में 159, कमरौली क्षेत्र में 75, भाले सुल्तान में 46, मोहनगंज में 166, जायस में 102, फुरसतगंज में 97, शिवरतनगंज में 152 और इन्हौंना थाना क्षेत्र में 74 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इस तरह से पूरे जिले में कुल 2034 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।




निकाला जाएगा जुलूस
14 मार्च को होली खेलने के साथ ही गौरीगंज, कमरौली, भाले सुल्तान व मोहनगंज में एक-एक, जामो, जगदीशपुर व शिवरतनगंज में दो-दो तथा इन्हौना थाना क्षेत्र में तीन जुलूस निकाले जाएंगे। होली के अगले दिन 15 मार्च को फुरसतगंज में मेले का आयोजन किया जाएगा।



सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

एएसपी हरेंद्र ने बताया कि होली और जुमा की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एक कंपनी पीएसी व चार क्यूआरटी के साथ थानों की पुलिस बाजार व संवेदनशील स्थानों पर लगाई गई है। साथ ही सीओ, एसओ क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed