{"_id":"66edfd429116e36c740d86b7","slug":"additional-coach-will-be-installed-in-padmavat-journey-to-delhi-will-be-easier-amethi-news-c-96-1-ame1002-126001-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पद्मावत में लगेगा अतिरिक्त कोच, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पद्मावत में लगेगा अतिरिक्त कोच, दिल्ली की यात्रा होगी सुगम
Sat, 21 Sep 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दशहरा व दीपावली पर्व पर दिल्ली में रहने वाले जिले वासियों के घर आने की इच्छा पूरी होगी। ट्रेनों में वेटिंग की स्थित को देखते हुए रेलवे ने पद्मावत एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने को मंजूरी दी है। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर प्रतापगढ़ से चल कर अमेठी, गौरीगंज व जायस में ठहराव के साथ प्रतिदिन दिल्ली जाने व आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में इन दिनों लंबी वेटिंग चल रही है। अक्तूबर माह में पड़ने वाले विजय दशमी व दीपावली त्योहार पर दिल्ली में रहकर नौकरी करने वाले जिले के लोग अवकाश घर पर परिजनों के साथ बिताना चाह रहे हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
रेलवे विभाग ने पद्मावत एक्सप्रेस में बढ़ती वेटिंग को देखकर तीन अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक तथा 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने को मंजूरी दी है। अतिरिक्त कोच लगने से पहले स्लीपर श्रेणी का वेटिंग टिकट कर चुके यात्रियों का टिकट कन्फर्म होगा तो अन्य यात्रियों को भी सुगमता से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप व डाउन पद्मावत एक्सप्रेस निर्धारित तिथि पर अतिरिक्त कोच लगेगा। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को यात्रा में सुगमता होगी।