{"_id":"64ce96b0a9bbc152fb0e0854","slug":"ad-furious-after-seeing-the-mess-and-disorder-in-ggic-amethi-news-c-96-1-ame1002-2936-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जीजीआईसी में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के एडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जीजीआईसी में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़के एडी
Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में जांच करते अपर निदेशक
गौरीगंज(अमेठी)। अपर निदेशक शिक्षा अजय कुमार द्विवेदी ने शनिवार को सात इंटर कॉलेजों का जायजा लिया। अमेठी जीजीआईसी में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार करने को कहा। अपर शिक्षा निदेशक ने इसके अतिरिक्त छह अन्य कॉलेजों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। एडी शिक्षा प्रयागराज शनिवार को अचानक जिला मुख्यालय पहुंच गए। मुख्यालय से माध्यमिक विभाग के अफसर व कर्मियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमेठी पहुंचे। यहां कॉलेज परिसर में गंदगी मिली। इसके साथ ही शिक्षण कक्ष में अंधेरा देखकर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली को स्कूल की सफाई कराने के साथ अन्य व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त अपर शिक्षा निदेशक ने जीआईसी टीकरमाफी, जीजीआईसी सोनारीकला, गौरीगंज, राजकीय हाईस्कूल अमेठी, अफुइया और संग्रामपुर के ठेगहा स्थित ऐडड कॉलेज रणंजय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक की भूमिका में आए अपर शिक्षा निदेशक ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का परीक्षण किया।
जीजीआईसी गौरीगंज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा ने शिक्षकों की कमी के कारण होने वाली समस्या बताई। जिस पर अपर निदेशक ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रियाधीन होने की बात कहते हुए जल्द ही शिक्षकों की तैनाती करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संचालित योजनाओं का सत्यापन करते हुए साथ मौजूद सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र को ऑपरेशन अलंकार से राजकीय स्कूल को मूलभूत सुविधा से लैस करने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के साथ जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने को कहा। प्रधान सहायक राकेश कश्यप, दुर्गेश के साथ अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।