{"_id":"612ba5178ebc3e7a137f18b8","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-amethi-news-lko593268518","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कार्य में लापरवाही पर निलंबित होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कार्य में लापरवाही पर निलंबित होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही योजना से पात्रों को लाभान्वित कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। डीएम ने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्य, राजस्व कार्य व शिकायतों के निस्तारण के साथ विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया।
डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित योजनाओं व राजस्व कार्यों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ, थाना समाधान दिवस, संपूर्ण समाधान दिवस व जनसुनवाई फोरम पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों को जमकर फटकार लगाई।
डीएम ने योजना में लक्ष्य के अनुसार क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रचार-प्रसार कर योजना से पात्रों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। डीएम ने विधानसभा निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची सत्यापन कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जहां जेंडर/इपिक रेशियो कम है अथवा मतदाता सूची में गड़बड़ी है वहां पर एसडीएम लगातार कैंप कर सुधार कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाता सूची में पात्र मतदाता का नाम शामिल करने तथा अपात्रों का नाम खारिज करते हुए एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वालों का नाम शामिल करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्यवाही आयोग के निर्देशानुसार पूरी तरह पारदर्शी ढंग से करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने राजस्व कार्यों में लापरवाही के साथ जनशिकायतें लंबित रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में एडीएम सुशील प्रताप सिंह समेत सभी एसडीएम व जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।