{"_id":"615354b08ebc3e624111112c","slug":"action-will-be-taken-on-neglecting-farmer-s-problem-amethi-news-lko5976939197","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को परेशान किया तो होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को परेशान किया तो होगा निलंबन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों के बिखरे चक को एकत्र कर खेती-किसानी में सहूलियत देने के लिए जिले के 115 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। समय से चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो सके व किसानों को परेशानी नहीं हो इसके लिए डीएम ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में चकबंदी प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए समय से गुण-दोष के आधार पर आपत्तियां निस्तारित कर कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। किसानों के कार्यों में देरी या उन्हें परेशान करने पर निलंबन की चेतावनी दी।
डीएम अरुण कुमार ने कैंप कार्यालय में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की अद्यतन स्थित के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रथम चक अथवा द्वितीय चक में धारा आठ के 20 ग्राम, धारा नौ के 13, धारा 10 के 16, धारा 20 के 16, धारा 23 के 22, धारा 24 के 04, धारा 27 के 12 तथा धारा 52 के 13 गांव का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक धारा आठ के दो, धारा 10, 20, 24 व 27 के तीन-तीन धारा 23 के दो, धारा तथा धारा 52 के एक गांव में कार्य पूर्ण होने की जानकारी हुई।
चकबंदी प्रक्रिया की धीमी गति पर डीएम ने फटकार लगाते हुए तय समय सीमा में चकबंदी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने चकबंदी प्रक्रिया के दौरान मिलने वाली आपत्तियों की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित करते हुए कब्जा परिवर्तन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने किसानों को अनावश्यक परेशान करने की दशा में संबंधित को निलंबित करने की चेतावनी देते हुए पुराने गांव जहां चकबंदी चल रहे है उनको शीघ्र पूरा कर कब्जा परिवर्तन कराने को कहा। बैठक में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजकमल समेत सभी चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी मौजूद रहे।