फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   action will be taken on 571 due to absence in election duty

ड्यूटी से अनुपस्थित 571 कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
action will be taken on 571 due to absence in election duty
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहना जिले के 571 कार्मिकों को भारी पड़ा। आरओ की रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने नदारद 571 कार्मिकों के विभागध्यक्षों को पत्र जारी किया है। पत्र में अनुपस्थित कार्मिकों से जवाब प्राप्त कर परीक्षण करने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर केस दर्ज कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मतदान के दिन विभिन्न विभागों के 571 कार्मिक बिना सूचना मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। आरओ की रिपोर्ट संकलित होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मतदान ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहने की जानकारी होने के बाद डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर सीडीओ कार्रवाई के मूड में आ गईं हैं।
विज्ञापन

कार्मिकों को विभागवार सूचीबद्ध करने के बाद अनुपस्थित 571 कार्मिकों के विभागध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में अनुपस्थित कार्मिकों से सात दिन साक्ष्य समेत लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने अनुपस्थित कार्मिकों के जवाब व साक्ष्य का परीक्षण करने के बाद जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में अनुपस्थित कार्मिक के बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने, सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है।

सीडीओ ने सात दिन मे कृत कार्रवाई से अवगत नहीं कराने पर विभागध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ का पत्र सार्वजनिक होने के बाद विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed