{"_id":"5e3b0bf18ebc3ee5e924f5e5","slug":"action-will-be-taken-against-secratary-amethi-news-lko506899728","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब प्रगति पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब प्रगति पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आवास योजना व मनरेगा योजना के साथ विकास कार्यों की हकीकत जांचने के लिए परियोजना निदेशक ने बुधवार को चार ब्लॉकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब प्रगति वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए योजना में अपेक्षित सुधार का निर्देश दिया। पीडी ने योजना में सुधार नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शासन के निर्देश पर जन कल्याणकारी योजना से पात्रों को लाभान्वित करने के साथ आवास, विकास व मनरेगा योजना की हकीकत जांचने के लिए परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशुतोष दुबे ने अमेठी, भादर, भेटुआ व संग्रामपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्थापना रजिस्टर, स्थापना आदेश रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका, कैश बुक, शिकायतों के निस्तारण, पेयजल परियोजना, मिशन अंत्योदय, सोशल आडिट व अंबेडकर विशेष रोजगार समेत सभी योजनाओं की बिंदुवार जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान योजना में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों को फटकार लगाते हुए परियोजना निदेशक ने कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है। परियोजना निदेशक ने सभी को तत्काल आवास, मनरेगा समेत सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए पात्रों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। परियोजना निदेशक ने योजनाओं में सुधार नहीं होने की दशा में निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।