UP News: गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा... तो आरोपियों ने घर में बोल दिया धावा; मारी गोली, हालत नाजुक
अमेठी में एक युवक ने गांव के अंदर कार धीरे चलाने को कहा तो आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। पहले उसे पीटा, फिर गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विस्तार
यूपी के अमेठी में मंगलवार देर रात घर के सामने बैठे युवक को गांव के ही पांच लोगों ने पीटा। मामला बढ़ा तो तमंचे से फायरिंग झोंक दी। गोली पीड़ित युवक को लग गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े, तब तक आरोपी भाग निकले। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इटरौर गांव की है। गांव निवासी मुमताज ने बताया कि उनका भाई इरफान रात करीब 9.30 बजे घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी समय सादाब तेज गति से घर के सामने से कार लेकर गुजरा। इससे धूल उड़ रही थी। इरफान ने सादाब को कार धीरे चलाने को कहा। इससे सादाब का पारा चढ़ गया। उसने अपने परिजन मोजीद, दिलदार, कामरान, एजाज और शमीम को बुलाकर घर पर चढ़ाई कर दी।
यह भी पढ़ेंः- Waqf Bill News: लोकसभा में हुआ पेश; यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश बोले- हमें मंजूर नहीं
आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैश होकर घर में धावा बोल दिया। इरफान को जमकर पीटा। मारपीट के बीच उन लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली इरफान के गले में लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े। इससे पहले ही आरोपी भाग निकले।
दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ इरफान को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए केजीएमसी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। शमीम और एजाज को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.