{"_id":"67c20860e8336e13ef091057","slug":"accused-of-robbery-from-e-rickshaw-driver-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-135712-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ई-रिक्शा चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ई-रिक्शा चालक से लूट का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा पावर हाउस के पास बुधवार देर शाम ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर रुपये संग मोबाइल लूटने के मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास मोबाइल व रुपये बरामद होने के बाद उसका चालान कोर्ट भेजते हुए दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोनारीकला गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रामबहादुर से बुधवार को पीपरपुर थाना क्षेत्र के घोरहा पावर हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रिक्शा रुकवा लिया। रिक्शा रुकते ही उसकी पिटाई कर 630 रुपये संग मोबाइल छीन कर भाग गए। मामले की सूचना पीड़ित ने बृहस्पतिवार रात बाइक नंबर के आधार पर पीपरपुर थाने में दी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को पुलिस ने प्राइमरी स्कूल केशवपुर के पास संदिग्ध हालात में मौजूद संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धानापुर गांव निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास पुलिस को रामबहादुर से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में सूरज ने संग्रामपुर थाने के गड़ेरी पूरे दुबान गांव निवासी सोनू यादव संग मिलकर रामबहादुर से मोबाइल व 630 रुपये छीनने की बात स्वीकार की। एसएचओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि सूरज का चालान कोर्ट भेजते हुए सोनू की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सोनू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।