{"_id":"66e355c98bdd3320eb0de775","slug":"accused-of-attempting-to-rape-a-girl-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-125466-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची को अगवाकर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी का चालान कोर्ट भेजते हुए पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।जायस थाना क्षेत्र निवासी महिला के संग चारपाई में सो रही तीन साल की बच्ची को मसूदगाढ़ा वार्ड का रहने वाला सलमान उर्फ खुन्नू मंगलवार की रात अगवा कर ले गया था।
मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर नसीराबाद मार्ग स्थित हनुमान दल के पास स्थित एक लॉन में फेंक कर फरार हो गया। मासूम के गायब होने की जानकारी के बाद परिजनों ने मामले की सूचना को पुलिस को दी थी।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में बुधवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने रात में ही नसीराबाद रोड पर पूरे गंगाराम मोड़ के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कोर्ट भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोप पत्र कोर्ट प्रेषित करते हुए पैरवी कर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।