{"_id":"65cd1acfa350c35cce088ee8","slug":"accusation-of-defaming-on-social-media-amethi-news-c-96-1-ame1003-113635-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप
Thu, 15 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परास्नातक की एक छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का मामला आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि उसकी बेटी परास्नातक की छात्रा है। एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा है। इसके लिए अलग-अलग लोगों को अपने साथ शामिल कर रहा है। आरोप है कि बेटी को सोशल मीडिया पर परेशान करने के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह दोबारा फोन पर कर धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी श्रीराम ने पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।