{"_id":"651c6778d0b3025e920c14d4","slug":"account-of-cyber-thugs-frozen-rs-517-lakh-returned-amethi-news-c-96-1-ame1002-6333-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साइबर ठगों का खाता फ्रीज, 5.17 लाख कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साइबर ठगों का खाता फ्रीज, 5.17 लाख कराए वापस
Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। दो माह में साइबर ठगों के झांसे में आकर पैसा गंवाने के नौ मामले आए। इसमें साइबर सेल ने ठगों के खाते फ्रीज कर पीड़ितों के 5.17 लाख रुपये वापस कराए। पैसा वापस मिलने के बाद पीड़ितों में खुशी हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
जगदीशपुर निवासी सलमान खान को साइबर ठगों ने फोन कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने एवं कुछ दिनों में ही पैसों को डबल करने का झांसा दिया। उनसे एक लाख रुपये ठग लिए गए।
जायस थाने के पूरेसिक्का, कुड़वा हेमराजपुर फूलजहां को फोन कर स्वयं को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना अधिकारी बताकर धोखे से एनीडेस्क मोबाइल एप डाउनलोड कराकर 98 हजार 393 रुपये बैंक खाते से निकाल लिया। गौरीगंज थाने के पूरे पूरे सुब्बा सिंह गौरीपुर निवासी प्रदीप कुमार को भी साइबर ठगों ने फोन कर ट्रांसपोर्ट सुविधा प्राप्त करने के नाम पर 94 हजार 900 तथा मुसाफिरखाना थाने के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले शाहिद हुसैन को फोन कर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर धोखे से कार्ड डिटेल व ओटीपी पूछ कर उनके क्रेडिट कार्ड से 90,743 रुपये बैंक खातें से ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन
इसी तरह पांच अन्य से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर एक लाख 33 जजार 578 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसकी शिकायत पीड़ितों ने एसपी डॉ. इलामारन जी. से की। इसके बाद साइबर सेल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह की टीम ने मामले में कार्रवाई तेज की।
साइबर ठगों का खाता फ्रीज कर पीड़ितों की धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कराई। एसपी ने लोगों से फोन पर अपनी निजी व बैंक जानकारी शेयर नहीं करने की अपील करते हुए साइबर ठगों से सावधान रहने को कहा है।