फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Abhijeet first in the country in national essay competition

Amethi News: राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में अभिजीत देश में प्रथम

Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Abhijeet first in the country in national essay competition
अ​भिजीत त्रिपाठी
अमेठी। राष्ट्रीय संस्थान शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली की ओर से इतिहास विषय के विद्यार्थियों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इसमें अभिजीत त्रिपाठी ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्वदेशी राष्ट्र निर्माण की कुंजी है, भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों में राष्ट्र की संकल्पना व भारतीय इतिहास लेखन में क्षेत्रीय इतिहास की भूमिका में से किसी एक विषय पर 1500 से 2000 शब्दों में निबंध लिखकर संस्था को भेजना था। इसमें पूरे देश के अनेक छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्थानीय ब्लॉक के पूरे प्रेम गांव निवासी व आरआर पीजी कॉलेज के एमए प्रथम वर्ष के छात्र रहे अभिजीत त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक आंदोलनों में राष्ट्र की संकल्पना विषय पर निबंध प्रस्तुत किया। अभिजीत ने बताया कि कोविड की वजह से प्रतियोगिता के परिणाम काफी दिनों तक जारी नहीं किए गए। तीन नवंबर को संस्था के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अभिजीत त्रिपाठी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के इतिहास शिक्षा प्रमुख प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर ने डाक द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल व पुरस्कार राशि का चेक भेजकर सम्मानित किया। अभिजीत वर्तमान में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में पी-एचडी के छात्र हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed