फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Abhay and Vaishnavi first in shot put

Amethi News: गोला फेंक में अभय व वैष्णवी प्रथम

Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Abhay and Vaishnavi first in shot put
अमेठी। शहर के आरआरपीजी कॉलेज में रविवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. विनोद सिंह, जिला उप क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खान, शमीम अहमद और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के दौरान डॉ. विनोद सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। जिला उप क्रीड़ाधिकारी मुशर्रफ खान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कई खेलों का आयोजन किया गया। गोला फेंक पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर अभय सिंह, दूसरे पर अमित कुमार व तीसरे पर आशीष सिंह रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर वैष्णवी दूसरे पर अनुष्का तो तीसरे पर कंचन मौर्या रहीं।
विज्ञापन



गोला फेंक पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर अंकित कन्नौजिया दूसरे पर अभय सिंह तो तीसरे पर शिवा कश्यप रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर ममता सिंह, दूसरे पर शालिनी शुक्ला तो तीसरे पर दीक्षा रहीं। खेल के आयोजन में मुख्य क्रीड़ाधिकारी डॉ. दुष्यंत प्रताप सिंह और खेल शिक्षक शशि शेखर सिंह की अहम भूमिका रही। इस दौरान खेल समन्वयक डॉ. उमेश सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed