फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Aajra and Nandini won the general knowledge competition

Amethi News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजरा और नंदिनी ने मारी बाजी

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Aajra and Nandini won the general knowledge competition
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल मंगरौली में बुधवार को मिशन प्रबोधन अभियान के अंतर्गत भारतीय संविधान और नागरिक कर्तव्य विषय पर आधारित शैक्षिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। सामान्य ज्ञान, भाषण और निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की और विषय के प्रति समझ का प्रदर्शन किया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अजरा और नंदनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर संयुक्त तौर पर अंशिका व अभिषेक और तीसरे स्थान पर परवेज रहे। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों से संविधान के निर्माण, महत्वपूर्ण अनुच्छेद और मौलिक कर्तव्यों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। भाषण प्रतियोगिता में परवेज आलम पहले स्थान पर रहे। धर्मजीत ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों पर आत्मविश्वास से विचार रखे।
विज्ञापन

निबंध लेखन में भी परवेज आलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धर्मजीत दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने संविधान की भूमिका और नागरिक कर्तव्यों को प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि संविधान विषयक जागरूकता, विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षिका रुची ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रस्तुति की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed