{"_id":"67d083c1601ed436d50a3cb4","slug":"a-young-man-was-tied-to-a-tree-and-beaten-up-video-goes-viral-amethi-news-c-96-1-ame1008-136356-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवक जामों थाना क्षेत्र के पूरे सिंह मिश्र गांव निवासी गुलाम वारिस ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में तहरीर दी है। बताया है कि मंगलवार को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के टांडा गांव स्थित एक महिला के फोन करने पर वह उससे मिलने गया था। महिला से बात करते समय गुलाम वारिस को उक्त महिला के ससुर ने पकड़ लिया।
आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी गुड्डू व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई की। पीड़ित गुलाम वारिस की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।