फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was killed with knives

आपसी रंजिश में चाकू से हमला कर युवक की हत्या

Mon, 13 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed with knives
अमेठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे सिद्धि गांव में रविवार देर शाम ननिहाल आए एक युवक को घेरकर चाकुओं से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन घायल को सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामा की तहरीर पर गांव के सात लोगों पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शांति व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के जोइला गांव निवासी रामजियावन का पुत्र कल्लू व उसका भाई कंसराज पूरे सिद्धि मजरे औरगांबाद गांव में अपने मामा शिव प्रसाद के घर रहता है। रविवार को कल्लू अपने खेत की मेड़ बांध रहा था कि गांव के रामबक्स पासी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष घर चल आए। देर शाम को कल्लू का भाई कंसराज घर से बाहर निकला था कि रास्ते में विपक्षियों ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए।
हमलावरों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कंसराज को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन कंसराज को लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कंसराज की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चचेरे मामा की तहरीर पर सद्दाम, अब्दुल्ला, संदीप, रामनाथ, देवमती, अमरू व कल्लू के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की है।

प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने मृतक के मामा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा। उधर मौत की सूचना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं गांव में मातम छह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed