फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man was hit by an unknown vehicle and died

Amethi News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by an unknown vehicle and died
सिंहपुर (अमेठी)। क्षेत्र के चिलौली गांव में मंगलवार को प्रतापगढ़ से आई बरात में शामिल होने आए महेशपुर के रहने वाले सत्यम मिश्र (19) की लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात के दौरान सत्यम अपने दोस्तों संग टहल रहा था। चिलौली गांव में स्थित सत्यम स्वीट्स के पास जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन



बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता प्रदीप कुमार मिश्र बेसुध हो गए। शादी की खुशियां चीख-पुकार और सन्नाटे में बदल गईं। बरातियों और घरातियों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्यम की मौत से उसका परिवार और पूरा गांव शोक में डूब गया है। युवक पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां संभालने में पिता का सहारा था। परिजनों का कहना है कि वह बरात में खुशी-खुशी शामिल होने गया था। किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी शाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed