{"_id":"68151ca5545736123d0bcc15","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-bolero-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-139600-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बोलेरो की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बोलेरो की चपेट में आया युवक, मौत
Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात बोलेरो की चपेट में आने से नरवहनपुर निवासी प्रदीप जायसवाल (40) की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदीप जायसवाल रात में पैदल पीपरपुर क्षेत्र से गुजरने वाले अयोध्या-प्रयागराज हाईवे को पार रह रहे थे। इसी दौरान गुजर रही बोलेरो की चपेट में आकर वह घायल हो गए। हादसे में घायल प्रदीप को परिजन जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए, जहां शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
प्रदीप पहले ही अपने पिता राजाराम को खो चुके थे। पत्नी प्रतिमा 10 वर्षों से मायके में रह रही है और अब उनकी आठ वर्षीय पुत्री रूही के सिर से पिता का साया भी उठ गया। वृद्ध मां रो-रोकर बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि वाहन कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से भाग गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।