{"_id":"688a686b7c64e9387001803f","slug":"a-young-man-was-found-unconscious-in-the-bushes-died-amethi-news-c-96-1-lu11010-145775-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: झाड़ियाें में अचेत मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: झाड़ियाें में अचेत मिला युवक, मौत
Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। मुजफ्फरनगर की अवध बिहार कॉलोनी निवासी दीनानाथ यादव (28) बुधवार को सूर्यनगर गांव के पास अरही नाला की झाड़ियों में अचेत पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। दीनानाथ के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वे बुधवार शाम करीब छह बजे अरही नाला की रेलिंग पर लेटे थे, तभी अचानक वह नाले में गिर गए, नाला सूखा था। दीनानाथ के सिर में गंभीर चोटें आईं। शाम करीब सात बजे लोगों की उनपर नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। युवक मुजफ्फरनगर से यहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। युवक मुजफ्फरनगर से यहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।