{"_id":"69d7fa281b30ef60ee096fd6","slug":"a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1015-162971-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, मौत
Fri, 10 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर। कस्बा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मोहनगंज क्षेत्र के सरनाम का पुरवा मजरे कोंची गांव निवासी शुभम (24) का शव बृहस्पतिवार सुबह इन्हौंना के चिलौली गांव स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन जब तक उसे नीचे उतारते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक शुभम इन दिनों अपने ननिहाल में रह रहा था। बुधवार रात भोजन के बाद सभी लोग सो गए, लेकिन सुबह वह घर में नहीं मिला। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर रानू तिवारी के बाग में पेड़ से गमछे के सहारे लटका शव देखा और सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार का इकलाैता बेटा था शुभम
शुभम परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से घर में कोहराम मच गया। मां सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता शिवकुमार और बहन चाहत सदमे में हैं। ननिहाल पक्ष समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।