{"_id":"688bbf5a58df81acb5037da9","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-a-pickup-and-a-bike-amethi-news-c-96-1-ame1002-145813-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पिकअप व बाइक में भिड़ंत से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पिकअप व बाइक में भिड़ंत से युवक की मौत
Fri, 01 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। प्रतापगढ़-अमेठी मार्ग पर डेढपसार गांव के पास बुधवार की रात पिकअप व बाइक में हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
शहर के रायपुर फुलवारी निवासी गौरव सिंह (27) मध्यप्रदेश में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह एक माह पहले छुट्टी लेकर बाइक से घर आ रहे थे। बुधवार सुबह ही वह अमेठी के लिए निकले थे। वापसी के दौरान देर रात उनकी बाइक की पिकअप से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। पिकअप की रफ्तार तेज होने के कारण वह उसमें फंसकर सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
बुझ गया घर का चिराग
हादसे की खबर से गौरव के घर में कोहराम मच गया। बड़ी बहन पूजा और छोटी बहन शालू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पिता गंगा प्रसाद बेटे का शव देखकर जमीन पर गिर पड़े। पूरे मोहल्ले में शोक फैल गया। घर का चिराग बुझने से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के मुताबिक, गौरव की सगाई हो चुकी थी और नवंबर में उसका विवाह होना था।