{"_id":"68b9e2524e54abb95605d166","slug":"a-young-man-died-after-being-struck-by-an-electric-current-amethi-news-c-96-1-lu11010-147846-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Fri, 05 Sep 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज गांव निवासी मोहम्मद असद (26) बिजली की झालर लगाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्नी अर्शी बानो ने बताया कि असद बृहस्पतिवार को बहादुर मार्ग स्थित मस्जिद के पास बाराबफात की तैयारियों को लेकर दूसरी मंजिल पर बिजली की झालर लगा रहे थे। इसी दौरान करंट का झटका लग गया और वह नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बेटे अब्दुल्ला (5) और फैजू( 2) तथा पत्नी अर्शी बानो गमगीन हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।