फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man died after being bitten by a snake while getting off his cot.

Amethi News: चारपाई से उतरते समय सांप ने काटा, युवक की मौत

Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being bitten by a snake while getting off his cot.
जगदीशपुर। सुल्तानपुर के कुड़वार क्षेत्र के पूरे नंदन पांडेय का पुरवा निवासी विजय पांडेय (24) की बुधवार रात सांप के काटने से उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


अजय पांडेय के मुताबिक उनका भाई विजय कुमार बुधवार रात घर में सो रहा था। शौच के लिए चारपाई से उतरते समय नीचे सांप ने उसे काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां एंटीस्नेक बाइट का इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन विजय को लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विजय की मौत के बाद मां ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राकेश पांडेय और बड़े भाई अजय पांडेय भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार सांप के काटने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed