{"_id":"68effc352e53e26e2e059f8a","slug":"a-womans-newly-constructed-house-was-demolished-using-a-jcb-amethi-news-c-96-1-ame1002-150442-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जेसीबी से गिराया महिला का नवनिर्मित मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जेसीबी से गिराया महिला का नवनिर्मित मकान
Thu, 16 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। खेरौना गांव में महिला का नवनिर्मित मकान जेसीबी से गिराने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक नामजद और 10 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेरौना निवासी ललिता ने बताया कि उन्होंने गांव में 1.20 लाख रुपये में भूखंड खरीदा था। उसी जमीन पर वह मकान का निर्माण करा रही थीं। आरोप है कि 13 अक्तूबर की रात करीब एक बजे जामों के बलभद्रपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय अपने साथ करीब 10 लोगों को लेकर दो वाहनों से वहां पहुंचे। उनमें से एक वाहन पर चेयरमैन लिखा था।
ललिता का कहना है कि इन लोगों ने जेसीबी से उनके नवनिर्मित मकान को गिरा दिया। जब वह विरोध करने पहुंचीं तो गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर बोले कि जेसीबी चढ़ाकर मार डालेंगे। यहां से भाग जाओ। भय के चलते वह किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागीं। इसके बाद आरोपियों ने पूरी इमारत ध्वस्त कर दी। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।