फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A woman who reached Gauriganj from Gujarat filed a case against the young man

Amethi News: गुजरात से गौरीगंज पहुंची महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया केस

Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A woman who reached Gauriganj from Gujarat filed a case against the young man
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बलभद्रपुर कौहार गांव निवासी आशीष कुमार यादव पर गुजरात राज्य में एक विवाहिता से प्रेम संबंध बनाने के बाद उसका यौन शोषण कर वहां से भाग जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला आरोपी युवक को खोजते-खोजते गुजरात से गौरीगंज पहुंच गई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुजरात के अंकलेश्वर की निवासी विवाहिता का आरोप है कि घर में पानी की आपूर्ति कराने के दौरान आशीष के संपर्क में वह आईं। पति की प्रताड़ना से परेशान दो बच्चों की मां से आशीष ने विवाह करने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि आशीष ने प्रेम-प्रसंग में फंसाकर एक साल तक महिला का यौन शोषण किया। महिला द्वारा शादी करने का दबाव बनाए जाने पर वह वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

जब पीड़ित महिला ने आशीष से संपर्क करने का प्रयास किया तब उसके भागने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया। आशीष की तलाश करते हुए महिला गौरीगंज पहुंचीं। तीन दिन तक भूखे-प्यासे रहकर खोजते हुए आशीष के घर पहुंचीं तो वहां से भी उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद वह बुधवार को गौरीगंज थाने पहुंचीं और पुलिस से मामले में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि नए कानून के प्राविधानों के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई गुजरात प्रांत के संबंधित थाने में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed