फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A true friend is one who supports you in happiness and sorrow.

Amethi News: सच्चा मित्र वही जो सुख-दुख में साथ दे

Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
A true friend is one who supports you in happiness and sorrow.
परशुरामपुर में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
अमेठी। मित्रता में छोटा, बड़ा, गरीब, अमीर नहीं होता है। जो दुख, सुख में समान रूप में साथ खड़ा हो, वही सच्चा मित्र है। ये बातें ब्लॉक अमेठी के परशुरामपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रवाचक भागवत भूषण आचार्य संतोष महाराज ने कहीं। प्रवाचक ने आदर्श मित्रता का उदाहरण कृष्ण-सुदामा की मित्रता को बताया। परीक्षित मोक्ष पर आध्यात्मिक चर्चा करते हुए प्रवाचक ने बताया कि महाराज परीक्षित ने मोक्ष प्राप्ति व लोक कल्याण के लिए भागवत कथा का श्रवण किया। गुरुदेव भगवान शुकदेव गमन की कथा का भी वर्णन किया।
विज्ञापन




प्रवाचक ने मित्र कैसा होना चाहिए परिभाषित करते हुए बताया कि आचार्य द्रोण और राजा द्रुपद मित्र थे। एक बार आचार्य द्रोण राजा द्रुपद के यहां गए तो द्वारपाल ने आकर आचार्य द्रोण के आने की सूचना दी। जिस पर राजा द्रुपद ने कहा कि उनकी कैसी मित्रता, मित्रता समान वालों से की जाती है। मैं चक्रवर्ती सम्राट और वह भिखारी ब्राम्हण। आचार्य द्रोण को ठेस लगी और अपने शिष्य के हाथों द्रुपद को पराजित कर पकड़वाया। फिर आचार्य द्रोण ने कहा कि मैं ब्राह्मण हूं तो मेरे कमंडल में जल है, जिस दिशा में छिड़क दूंगा, वह सूनी हो जाएगी और कंधे पर धनुष है। जिस दिशा में बाण का संधान करूंगा, वह सूना हो जाएगा। श्राप और युद्ध दोनों में समर्थ हूं।
विज्ञापन



वहीं भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग में बताया कि मित्र ऐसा होना चाहिए कि वह बड़ा, छोटा नहीं, समान दृष्टि, समान भाव से सुख-दुख में हर समय शामिल रहे। इसके साथ ही संवरासुर वध, परीक्षित मोक्ष आदि की कथा का विस्तार से सुनाई। इस मौके पर अयोध्या के महापौर व कुलगुरू गिरीशपति त्रिपाठी, अनंत विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, पिंटू सिंह, घनश्याम चौरसिया, आचार्य सुभाष तिवारी, देव प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed