फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A rally was organised to make people aware

Amethi News: रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A rally was organised to make people aware
अमेठी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शहर के श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह और मुख्य अतिथि आरआरपीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय सिंह ने की। डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि भारत विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है। निरंतर बढ़ती जनसंख्या से संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ेगा, जिससे देश की प्रगति बाधित होगी।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट के पीछे कम साक्षरता, कम उम्र में विवाह और परिवार वृद्धि की प्रवृत्ति जैसे कारण प्रमुख हैं। भारत आज दुनिया की 17 फीसदी आबादी का बोझ वहन कर रहा है। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रमेश कुमार शुक्ला, शिवलाल जायसवाल व डॉ. पूर्णिमा सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन



एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही जनसंख्या नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, सेजल तिवारी, साहिब बानो, अंशिका आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





निर्णायक मंडल ने रुद्रांश सिंह को प्रथम, गरिमा को द्वितीय और सेजल तिवारी को तृतीय स्थान दिया। विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पूर्व एनवाईवी आकाश ने किया, जबकि वरिष्ठ लेखाकार अश्वनी कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक पूर्व एनवाईवी ललित कुमार, जगन्नाथ यादव, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed