{"_id":"6850676790192ff6ae0fbda7","slug":"a-paved-road-will-be-built-for-three-purvas-amethi-news-c-96-1-ame1002-142643-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन पुरवों के लिए बनेगी पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन पुरवों के लिए बनेगी पक्की सड़क
Tue, 17 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। विधानसभा गौरीगंज क्षेत्र के तीन ग्रामीण पुरवों में अब पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने लगभग 1.09 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
शाहगढ़ ब्लॉक के पछेला गांव में 31 लाख रुपये, गौरीगंज ब्लॉक के पहाड़गंज स्थित पूरे गोसाई पुरवा में 19 लाख रुपये और पंडरी गांव के पूरे पूरन पुरवा तक 59 लाख रुपये की लागत से डामरीकृत मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। इन पुरवों की आबादी लगभग 1200 है, लेकिन वर्षों से पक्के मार्ग का अभाव बना रहा। कच्चे रास्ते की वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ती है।
बरसात में कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती है। ग्रामीणों की शिकायतों को विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गंभीरता से लिया और प्राथमिकता के आधार पर लोक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार कराया। ग्रामीणों की मांग और समस्या को देखते हुए विभाग ने कच्चे मार्गों के डामरीकरण की योजना बनाई है। प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही उसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रांतीय खंड के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निविदा के माध्यम से कार्यदायी संस्था का चयन कर तय मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।