फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A family deceived women in the name of group

समूह के नाम पर एक परिवार ने महिलाओं को छला : स्मृति

Sat, 06 Mar 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
A family deceived women in the name of group
अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर इस बार भी गांधी परिवार ही रहा। उन्होंने अमेठी में निर्माणाधीन डायट भवन का शिलान्यास करने के बाद गांधी परिवार पर स्वयं सहायता समूह के नाम पर अमेठी की महिलाओं को छलने तथा स्कूलों की हालत बदतर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में डायट भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जनसभा में कहा कि इस परिवार ने अमेठी में समूह के नाम पर महिलाओं छला और समूह का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन में जा रहा था। जिस परिवार ने अमेठी में करीब पांच दशक तक शासन किया वहां के सरकारी कार्यालय किराए के भवन में चल रहे थे।
विज्ञापन

योगी सरकार आने के बाद सरकारी भवनों का शिलान्यास, निर्माण और लोकार्पण शुरू हुआ। आज लगभग सभी विभाग अपने भवन में संचालित हो रहे हैं या निर्माणाधीन हैं। दावा किया कि शीघ्र ही अमेठी के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा। जल्द ही अमेठी में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमेठी विधायक गरिमा सिंह, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, बीएसए विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अनंत विक्रम सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, राजेश अग्रहरि समेत कई लोग मौजूद रहे।
आज दीवारें भी बच्चों को पढ़ा रही : डॉ. द्विवेदी
कार्यक्रम में प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है, मोदी जी की योजनाओं को पंख लग गए हैं। मिशन कायाकल्प के जरिए प्रदेश के 158636 विद्यालयों में से 50 हजार को लकदक कर दिया गया है।
33 हजार विद्यालयों में कार्य चल रहा है। आज विद्यालय की दीवारें भी बच्चों को पढ़ा रही हैं। बच्चों को फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
सभी ब्लॉक मुख्यालयों में बनेेंगे नए भवन
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में नए भवन बनाए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से कई ब्लॉकों में कार्य चल रहा है। चार वर्षों में अमेठी की महिलाओं को आजीविका मिशन की ओर से रोजगार मिला। कई विभागों की योजनाओं को संचालित कर रोजगार से जुड़ी हैं।
इन योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ने 7.50 करोड़ रुपये की लागत से अमेठी में निर्माणाधीन डायट भवन, मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में 4.65 करोड़ रुपये से भवन व 2.38 करोड़ रुपये से 11 खेल मैदान के कार्य का शिलान्यास करने के साथ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो खेल मैदान का लोकार्पण किया।
10 समूहों को 50 लाख रुपये की नगद साख सीमा, पांच समूहों को 5.5 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि, पांच समूहों को पांच सामुदायिक प्रसाधन भवनों का हस्तांतरण, पांच व्यक्तिगत लाभार्थियों को पशु शेड बकरी की अनुदान राशि व 26.51 लाख रुपये की लागत के कृषि यंत्र का वितरण किया। स्मृति व बेसिक शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर अमिता मिश्रा, आलोक द्विवेदी, सुप्रिया सिंह, प्रदीप तिवारी, गरिमा यादव व अभिनव पांडेय को राज्य शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

जायस में जल्द बनेगी सीएचसी, सीएमओ भेजेंगे प्रस्ताव
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कस्बे में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। संसदीय क्षेत्र की जनता की मांग पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को डीएम-सीएमओ से बात की और प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। सीएमओ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के कहने के बाद जल्द वह सीएचसी का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed