फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A drunk soldier broke the head of a head constable

Amethi News: नशे में धुत सिपाही ने हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ा

Wed, 23 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A drunk soldier broke the head of a head constable
घायल हेड कांस्टेबल राजन प्रताप। स्त्रोत: सोशल मीडिया
अमेठी। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार रात नशे में धुत सिपाही ने मामूली बात पर हेड कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। सिपाही ने पहले डंडे और फिर लोहे की रॉड से हमला कर हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर हेड कांस्टेबल की जान बचाई। हमलावर सिपाही मौके से भागने से भाग निकला। गंभीर हालत में घायल हेड कांस्टेबल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



अब हमलावर सिपाही को पकड़कर दंडित करने के बजाय पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। सोमवार रात करीब दस बजे सिपाही राकेश सिंह किसी काम से हेड कांस्टेबल राजन प्रताप के कमरे में पहुंचा। राजन ने राकेश से उसके परिवार के लोगों का हालचाल पूछ लिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि सिपाही ने पहले हेड कांस्टेबल राजन पर डंडे से वार किया और फिर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत था।
विज्ञापन



शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल भेजा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। घायल हेड कांस्टेबल राजन प्रताप ने बताया कि उन्होंने सिपाही से उसके परिवार का हालचाल पूछते हुए कुछ शब्द कह दिए थे, जिससे राकेश नाराज हो गया। समझाने की कोशिश करने के बावजूद उसने पिटाई शुरू कर दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुशासनहीनता बरतने में दोनों थे निलंबित
राजन और राकेश पुलिस लाइंस में रहते हैं। राकेश दो माह से और राजन करीब ढ़ाई माह से निलंबित चल रहे हैं। दोनों पर ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बरतने का आरोप है। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही राजन का उपचार चल रहा है। उसकी ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिपाही राकेश के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस लाइन प्रभारी कमलेश गौतम ने बताया कि पूरी घटना की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है।




जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस लाइन प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों सिपाही निलंबित चल रहे हैं।
मनोज मिश्र, सीओ अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed